महादेवा, बस्ती। शारदीय नवरात्र की नवमी पर महादेवा चौराहा मां दुर्गा की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। मां वैष्णो देवी समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा ‘महादेवा की महारानी’ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। नवमी के पावन अवसर पर भक्तों ने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना की और भव्य आरती उतारकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।
नवमी पर मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। भक्तों ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना और आरती के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। आकर्षक स्वरूप में स्थापित ‘महादेवा की महारानी’ के दर्शन के लिए स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के चलते महादेवा चौराहे पर धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है।
मां वैष्णो देवी समिति की ओर से स्थापित प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। नवमी के अवसर पर पूजा और आरती में शामिल होकर भक्तों ने मां से परिवार की सुख-शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रहरि, संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत अग्रहरि सहित गुलाब, संतोष, हृदयराम, शिवम, सुंदरम, विकास, प्रियांशु और आनंद मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment