बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई बस्ती सदर का शैक्षिकोन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार, बस्ती में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और शैक्षिक उन्नयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन भी संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है। शिक्षकों के हितों के लिए उनसे जो भी संभव होगा, वह हर स्तर पर सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने शिक्षक समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
जिला संयोजक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। अधिवेशन को सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, इंद्रसेन मिश्रा, महेश कुमार, चंद्रभान चौरसिया, डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह, सुमन सागर और संघमित्रा गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
- विजय प्रताप वर्मा बने अध्यक्ष, राजी शरण को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी
गोष्ठी एवं अधिवेशन के बाद पर्यवेक्षक सत्य प्रकाश पाठक और निर्वाचन अधिकारी राम भरत वर्मा की देखरेख में ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सर्वसम्मति से विजय प्रताप वर्मा अध्यक्ष, राजी शरण मंत्री, राकेश चौधरी कोषाध्यक्ष, रामकृष्ण पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सर्वेश कुमार यादव संयुक्त मंत्री चुने गए।
उपाध्यक्ष पद पर अवलेन्द्र पटेल, विनय चौबे, सुनील कुमार, गिरजेश चौधरी और रेखा चौधरी निर्वाचित हुईं। संगठन मंत्री के रूप में नीरज कुमार श्रीवास्तव, चंद्रमणि विश्वकर्मा, जगनारायण, रामप्रीत और नीरू को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रचार मंत्री पद पर अमित वर्मा, राम कमल, अमरीन कुमार प्रजापति, नंदलाल और अमित सोनी चुने गए। वहीं, लाल यादव को एकाउंटेंट, लालमणि यादव को ऑडिटर तथा अनिल कुमार को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला सह संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में प्रज्ञा सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, अमिता वर्मा, संध्या चौधरी, अंजू, मुनिराम वर्मा प्रभाकर, रामपाल चौधरी, केके वर्मा उर्फ गुड्डू, ज्ञानदास चौधरी, रमेश चंद्र चौधरी, प्रताप नारायण चौधरी, रवींद्र वर्मा, अजय प्रताप चौधरी, अरविंद यादव, विवेकानंद चौरसिया, इरशाद अहमद, राघवेंद्र सिंह और प्रवीण पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment