<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 10, 2026

कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में रोबोटिक्स एवं एआई नवाचार प्रयोगशाला का हुआ शुभारंभ


गोरखपुर। कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोरखपुर में 10 अक्टूबर  को रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नवाचार प्रयोगशाला का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें अतिथियों, शिक्षिकाओं और छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर जीजो एंटोनी तथा सिस्टर लिली डिसूजा ने डिजिटल रूप से फीता काटकर किया। फादर जीजो एंटोनी ने विद्यालय की इस नई पहल के लिए आशीर्वचन देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पल्ली पुरोहित सेंट जोसेफ कैथेड्रल एवं प्रधानाचार्य सेंट जोसेफ सिविल लाइंस गोरखपुर, सिस्टर लिली डिसूजा, प्रोविंशियल सेक्रेटरी नॉर्दर्न प्रोविंस, सिस्टर संज्रा एसी, विद्यालय की मैनेजर सिस्टर सलीता एसी, उपप्रधानाचार्य सिस्टर अकुल मेरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

छात्राओं ने प्रार्थना गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। रोबोटिक्स एवं एआई प्रयोगशाला की शुरुआत से छात्राओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में सीखने के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Pages