<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 10, 2026

बेटियां घर की रोशनी और राष्ट्र की प्रगति का आधार - मंजरी यादव

- सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ कार्यक्रम


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर वंदना सभा के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बालिकाओं के सम्मान, सशक्तीकरण, आत्मविश्वास और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह, मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम संयोजिका मंजरी यादव तथा वरिष्ठ आचार्य अंजनी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य वक्ता मंजरी यादव ने कहा कि बेटियां घर की रोशनी और देश के विकास का आधार हैं। आज बालिकाएं अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर शिक्षा, विज्ञान, खेल और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना सभी का दायित्व है। बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर ही विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियां दो कुलों को रोशन करती हैं। कार्यक्रम का संचालन संध्या शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रियंवदा सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदी जी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages