<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 1, 2026

‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक से दिया जनसेवा का संदेश


बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र के दुबौली स्थित हैप्पी मैरिज हाल में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और जनकल्याण से जुड़े संदेश प्रस्तुत कर लोगों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया।
नाटक के जरिए सेवा कार्यों को समाज के विकास से जोड़ते हुए आमजन को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने सरल एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, जिला महामंत्री अमृत वर्मा, 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल, रामनगर मंडल अध्यक्ष गिरजेश यादव, सल्टौआ मंडल अध्यक्ष, रामनगर ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष मंटू दूबे तथा जिला पंचायत सदस्य प्रिंस जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाने की यह पहल सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के बीच जनसेवा और सामाजिक दायित्व को लेकर चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर प्रधान शंभू जायसवाल, नीलू दूबे, बंटू तिवारी, बाबूलाल, राम सजन, जय राम चौधरी, तबारक हुसैन, संजय पाण्डेय, घारीलाल, विकास शर्मा, आशीष चौधरी, संजय चौबे, आकाश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, विष्णु जायसवाल, भोला सिंह, विक्की सिंह, मोनू पाठक, अनिल मिश्रा, विपिन जायसवाल, अनिल सिंह, गिरजेश मिश्रा और गौरव वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages