बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वावधान में श्रीराम पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों की सरल एवं सही जानकारी दी गई।
विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी तनय आकाश एवं सुश्री यशी पाण्डेय ने विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून के उद्देश्य, बच्चों के अधिकार तथा कानून से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि कानून की सही जानकारी होने से बच्चे अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध का शिकार होने से बच सकते हैं और किसी अनुचित स्थिति में उचित कदम उठा सकते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुमार अभिनव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पराविधिक स्वयंसेवक विनय श्रीवास्तव, श्याम लाल यादव, कंचन यादव, कृतिका चौधरी एवं सुशील कुमार ने भी सहभागिता की।

No comments:
Post a Comment