बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मडवानगर टोल प्लाजा पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती और स्वच्छ भारत दिवस तक व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
महाप्रबंधक धनाजी डोंगरे की अगुवाई में प्रबंधक कैलाश पाटिल की टीम ने टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा परिसर की नियमित साफ-सफाई, कूड़ा-कचरा हटाने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रबंधक पाटिल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। कर्मचारियों ने यात्रियों से भी टोल प्लाजा परिसर में कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए।

No comments:
Post a Comment