गोरखपुर। एम्स थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, फर्जी हस्ताक्षर करने और वादी का प्रतिरूपण कर उसकी भूमि/संपत्ति का बैनामा कराने का प्रयास करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक थाना एम्स में दर्ज मुकदमा संख्या 187/2026 में धारा 318(4), 319(2), 338, 340(2), 336(3) और 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में वांछित संदीप कुमार पुत्र स्वामीनाथ, निवासी छितौना, थाना खोराबार, गोरखपुर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोप है कि अभियुक्तों ने धोखाधड़ी एवं कूटरचना करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए तथा वादी के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उसके रूप में किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत किया। इसके बाद वादी की भूमि/संपत्ति का बैनामा कराने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
गिरफ्तारी थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नितेश कुमार राय, व0उ0नि0 सन्तोष सिंह, उपनिरीक्षक सत्यम मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक सोनाली गोंड, कांस्टेबल सत्यजीत राय और कांस्टेबल सोनू कुमार की टीम ने की। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment