<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 14, 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने भरी हुंकार, घर-घर संपर्क पर जोर



वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बस्ती में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रथम वरीयता के मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री सत्येन्द्र सिन्हा और चुनाव संयोजक एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मतदाताओं के घर-घर पहुंचें और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करें। उन्होंने चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत संपर्क और संगठनात्मक सक्रियता पर जोर दिया।

जिला प्रभारी सत्येन्द्र सिन्हा ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए जुटें।

चुनाव संयोजक संजीव राय ने कहा कि बस्ती की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात प्रभारी, संयोजक, बूथ प्रमुख और कमेटियों के सदस्य मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करें। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देकर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

बैठक में विधायक अजय सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे, दयाराम चौधरी, चंद्रप्रकाश शुक्ल, यशकांत सिंह, डॉ. रघुवर पांडे, राम सिंगर ओझा, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पांडेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार, विनय यादव, वरुण पांडे, प्रभुदयाल वर्मा, अमित गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडे राजू, विशुद्धानंद तिवारी, सुरेंद्र सिंह, पंकज श्रीवास्तव, तारक जायसवाल, सतेंद्र सिंह भोलू, पुष्करादित्य सिंह, गौरव तिवारी, आदित्य शर्मा सहित जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह तथा बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages