<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 16, 2026

असुरन चौराहे पर मोबाइल छिनैती करने के आरोप में दो गिरफ्तार, चार मोबाइल और स्कूटी बरामद


गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना में संलिप्त होने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनैती के चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर की रात वादी अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से हॉस्टल से खाना खाने के लिए गोलघर की ओर जा रहा था। इसी दौरान असुरन चौराहे पर स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले में थाना शाहपुर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बासु थापा निवासी रेलवे स्टेडियम कॉलोनी, थाना कैंट और प्रिंस मोहन मुखर्जी निवासी डेयरी कॉलोनी, कौवाबाग, थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बासु थापा के विरुद्ध शाहपुर और रामगढ़ताल थानों में पूर्व के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, प्रिंस मोहन मुखर्जी के विरुद्ध भी शाहपुर थाने में पूर्व में एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बशारतपुर माधवी सिंह, उपनिरीक्षक हर्षिता सिंह तथा महिला कांस्टेबल निधि शुक्ला, मनीषा राणा और पुष्पा प्रजापति शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages