<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 14, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में साइबर सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, सब-एसओसी का हुआ उद्घाटन


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बुधवार को महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की उपस्थिति में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय, गोरखपुर में स्थापित सब-सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (सब-एसओसी) का उद्घाटन किया गया। उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर/टेली अभिषेक भूषण ठाकुर ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया।

भारतीय रेल की सूचना प्रौद्योगिकी प्रणालियों, डिजिटल सेवाओं और महत्वपूर्ण सूचना संसाधनों को साइबर खतरों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। रेलवे बोर्ड में स्थापित केंद्रीय सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर के अतिरिक्त भारतीय रेल में 26 सब-सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से साइबर खतरों की निगरानी, संभावित साइबर हमलों की समय रहते पहचान और साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्धारित सुरक्षा नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना, डिजिटल संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग करना तथा संदिग्ध ई-मेल, लिंक और ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक कर्मचारी की जागरूकता और जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार कार्यशैली अपनाने और रेलवे के संस्थागत सूचना संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में साइबर सुरक्षा जागरूकता सप्ताह भी मनाया जा रहा है। इसके तहत रेलकर्मियों को साइबर खतरों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा सुरक्षा और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार, प्रधान वित्त सलाहकार वंदना शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

पूर्वोत्तर रेलवे में सब-एसओसी की स्थापना से साइबर सुरक्षा निगरानी और समन्वय व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ सुरक्षित डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages