वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल ने जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह ने वरिष्ठ आरएलडी नेता राधेश्याम चौधरी को जिलाध्यक्ष तथा सुनील कुमार पाण्डेय को जिला महासचिव नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिला स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव से शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को सक्रिय रूप देने की अपेक्षा की गई है।
ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि पार्टी खेत-खलिहान से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लोगों को जोड़ने का अभियान चला रही है। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी और जिला महासचिव सुनील कुमार पाण्डेय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए जिम्मेदारी पर खरा उतरने और संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर अरूणेन्द्र पटेल, शिवकुमार गौतम, इरफान अहमद, अशोक सिंह, रामसुरेश यादव, श्रीराम मौर्या, सुरेन्द्र चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव, अरविन्द गुरूजी, विवेक चौधरी, रंजीत सिंह, रहमान, बब्बू खान, अतुल सिंह, बब्बू चौधरी, राजेश सिंह, द्वारिका सिंह, त्रिपुरेश पाठक, अजय सिंह, महेन्द्र यादव, प्रियांशू पाण्डेय, जितेन्द्र यादव, वीरेन्द्र यादव और दीपक यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment