निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय के रजिस्टरों के रख-रखाव तथा उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। बैरकों की नियमित साफ-सफाई कराने, आवश्यक स्थानों पर लाइट, पंखे आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही भोजनालय में स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कंडम सामग्री का नियमानुसार निस्तारण करने तथा जीआरपी लाइन में लगे आरओ प्लांट और फिल्टर की नियमित जांच कर आवश्यकतानुसार समय से बदलने के निर्देश दिए। आगामी शीत ऋतु को देखते हुए स्टोर प्रभारी को हीटर, ब्लोअर, गीजर आदि आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट भेजने को कहा, ताकि संबंधित इकाइयों को समय से सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
निरीक्षण के दौरान आगामी त्योहारों को देखते हुए जीआरपी लाइन स्टोर में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों, बॉडी प्रोटेक्टर, राइफल, एंटी गैस गोला, लाइट हेलर आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सभी उपकरणों को पूर्ण रूप से व्यवस्थित एवं ऑपरेशनल स्थिति में रखने के निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment