<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 29, 2026

आठ जिलों में ‘जानें अपना वोट’ कार्यक्रम, युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

लखनऊ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर ‘मेरा भारत–विकसित भारत युवा संवाद: जानें अपना वोट’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मताधिकार के प्रति जागरूक करना है।

29 अक्टूबर को आयोजित इन कार्यक्रमों के लिए बलरामपुर, बदायूं, देवरिया, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और सुल्तानपुर का चयन किया गया था। बलरामपुर में श्री राम तीरथ चौधरी इंटर कॉलेज, बदायूं में लोधी छात्रावास, देवरिया में बीआरडी पीजी कॉलेज और गाजियाबाद में एचआरआईटी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुए।

इसी क्रम में शाहजहांपुर के एसएस विश्वविद्यालय, सिद्धार्थनगर के रघुबर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज, सोनभद्र के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और सुल्तानपुर के केएनआई में भी युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

इस पहल के माध्यम से युवाओं को अपने मताधिकार के महत्व को समझने, लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका पहचानने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा मतदाताओं की भूमिका पर जोर दिया जा रहा है।

देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया जा रहा यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके माध्यम से युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages