<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 29, 2026

जन्मेजय मौत मामले में तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में जन्मेजय की मौत के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 28 अक्टूबर को मृतक की मां और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान मृतक की मां थानाध्यक्ष की गाड़ी के सामने लेट गई थीं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, मुकदमा अपराध संख्या 279/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 115(2), 352, 351(3) और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में वांछित बालगोबिंद पुत्र कालीचरण, ममता पुत्री कालीचरण और इंद्रासनी पत्नी कालीचरण, निवासी थाल्हापार को 29 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे गिरफ्तार किया गया। तीनों की गिरफ्तारी थाल्हापार से मुंडेरवा जाने वाले मार्ग पर इचड़वा नाले के पास से हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में बालगोबिंद की उम्र 33 वर्ष, ममता की करीब 25 वर्ष और इंद्रासनी की 65 वर्ष बताई गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी, निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम प्रसाद, उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अनंत मिश्रा, कांस्टेबल राजन कुमार, जुनैद अहमद, महिला कांस्टेबल अंतिमा पटेल और कुमकुम यादव शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages