<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 1, 2026

महुली पुलिस के रडार पर मनमानी करने वाले डीजे संचालक, बनेगी पूरी कुंडली


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। आगामी पर्व-त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महुली पुलिस ने डीजे संचालकों के विरुद्ध विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना क्षेत्र में संचालित डीजे संचालकों और वाहनों का थानावार, चौकीवार तथा बीटवार विवरण तैयार कराया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार डीजे संचालकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और नियमों के उल्लंघन का रिकॉर्ड सुरक्षित किया जाएगा। तेज आवाज में डीजे बजाने, निर्धारित समय के बाद संचालन करने, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करने अथवा यातायात और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस डीजे संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन व साउंड सिस्टम का विवरण, कार्यक्रम का स्थान, तिथि-समय, दिए गए निर्देश तथा पूर्व चेतावनी और कार्रवाई का रिकॉर्ड तैयार करेगी। बार-बार नियम तोड़ने वाले संचालकों को विशेष निगरानी में रखा जाएगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उपलब्ध तथ्यों और लागू कानूनों के आधार पर डीजे या वाहन को निरुद्ध करने तथा अभियोग पंजीकृत कराने समेत वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। आयोजन समितियों और आयोजकों को भी डीजे संचालकों से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

महुली पुलिस ने कहा कि त्योहारों में खुशी और उत्सव के साथ कानून का पालन भी जरूरी है। शांति व्यवस्था, यातायात अथवा आमजन की सुविधा प्रभावित करने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages