<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 12, 2026

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने हर्रैया बाजार और महू घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, क्रेन और नाव की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आपातकालीन संसाधन सक्रिय अवस्था में रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए भी प्रभावी इंतजाम किए जाएं।

डीएम ने दुर्गा पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए खुले तारों, ढीले कनेक्शनों और अस्थायी विद्युत लाइनों की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंडालों में विद्युत सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो तथा आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने विसर्जन मार्गों और घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शुभम पाण्डेय, नगर पंचायत हर्रैया के अधिशासी अधिकारी शिव प्रताप सिंह, चेयरमैन कौशलेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages