<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 12, 2026

मिशन शक्ति फेज-6.0 : मेधावी छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप सिंह यादव और क्षेत्राधिकारी एलआईयू रुचि उपस्थित रहीं।

शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बस्ती तथा पीएनबी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय, दुबौलिया की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा, डॉ. ऊषा सिंह और डॉ. नीलम सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 181 और 1076 की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा, अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

वक्ताओं ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।


No comments:

Post a Comment

Pages