- डॉ. मेधा कुलकर्णी ने महिला पदाधिकारियों को दिया मार्गदर्शन, जनसेवा और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान
गोरखपुर। भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक बुधवार को एनेक्सी भवन में आयोजित हुई। बैठक में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने, संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश की सह-प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी ने महिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
डॉ. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता बढ़ने से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष संध्या त्रिपाठी ने की। इसमें पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला स्तर की महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री वर्षा कौशिक, अनिता सिंह सहित महिला मोर्चा की विभिन्न इकाइयों की पदाधिकारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
क्षेत्रीय अध्यक्ष संध्या त्रिपाठी ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और महिलाओं से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा गोरखपुर जिला अध्यक्ष पूजा सिंह कौशिक ने किया तथा आभार ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता ने किया।


No comments:
Post a Comment