वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। योगी सरकार के कार्यकाल में बस्ती को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। जिले में 195.68 करोड़ रुपये की लागत से उच्चीकृत राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है। इससे बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिली है। आधुनिक चिकित्सा संस्थान विकसित होने से स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज, चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने का रास्ता खुला है। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे बड़े शहरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए दूर जाने में लगने वाले समय और खर्च से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

No comments:
Post a Comment