<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 11, 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने तेज की तैयारी, 14 बूथों पर तैनात होंगे प्रमुख व प्रभारी



वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर बूथ स्तर पर जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। इसमें क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी और वैभव पांडे भी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सभी कार्यकर्ता शिक्षक मतदाताओं से प्रभावी संपर्क स्थापित करें और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वरीयता क्रमांक-1 पर मतदान करने की अपील करें। उन्होंने बताया कि जिले में बनने वाले 14 बूथों के लिए बूथ प्रमुखों और बूथ प्रभारियों का चयन कर लिया गया है। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया गया।

उन्होंने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा प्रस्तावित है। इसमें बस्ती जिले से हजारों कार्यकर्ता शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचेंगे।

बैठक के अंत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान गिरीश चौबे, डॉ. रघुवर पांडे, मनीष श्रीवास्तव, डॉ. रमा शर्मा, दिनेश चंद, श्रीकांत पांडे, राम सिंगर ओझा, अनिल मौर्य, विवेकानंद शुक्ल, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, यशकांत सिंह, सरोज मिश्र, अरविंद पाल, राजकुमार शुक्ल और जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages