<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 12, 2026

साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को वापस मिले 13,271 रुपये


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे साइबर क्रैक अभियान के तहत बेलहरकला पुलिस ने तीन पीड़ितों को कुल 13,271 रुपये वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए यह धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई।

पुलिस के अनुसार, जंगल दशहर निवासी फातिमा खातून के साथ 29 मई 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर कॉल कर दबाव बनाते हुए धोखाधड़ी की थी। इस दौरान उनके खाते से 36,400 रुपये की धनराशि फ्रॉड खाते में स्थानांतरित हो गई थी। शिकायत के बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्रभावी पैरवी करते हुए पुलिस ने उन्हें 5,268 रुपये वापस कराए।

इसी तरह भगौसा निवासी आशुतोष कुमार से 31 अगस्त 2026 को सरकारी अनुदान दिलाने के नाम पर 4,980 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। पुलिस की कार्रवाई से उन्हें पूरी धनराशि वापस मिल गई। वहीं, मोतीपुर निवासी राममिलन प्रजापति के मोबाइल में 20 जुलाई 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर मोबाइल हैक कर लिया था और 43,000 रुपये की धनराशि निकाल ली थी। इस मामले में पुलिस ने 3,023 रुपये वापस कराए।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार, साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, कांस्टेबल दीनानाथ, शैलेश यादव और अजीत यादव शामिल रहे।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अनजान कॉल पर भरोसा कर किसी के दबाव में लेन-देन न करें। किसी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचें और अपना ओटीपी, यूपीआई पिन तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।


No comments:

Post a Comment

Pages