<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 12, 2026

संतकबीरनगर में ईवीएम-वीवीपैट की जांच शुरू, रोजाना 10 घंटे चलेगा काम


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 12 अक्टूबर से शुरू हो गई। निर्वाचन आयोग के नामित अधिकारियों की मौजूदगी में मशीनों की गुणवत्ता जांचने और उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित करने का काम शुरू किया गया।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं ईवीएम नोडल अधिकारी, गुजरात डीआर भामर तथा निर्वाचन आयोग के एसओ अभिषेक अग्रहरि की उपस्थिति में एफएलसी की शुरुआत हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुज मलिक तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, एफएलसी का कार्य पूरा होने तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक जांच की जाएगी। अवकाश के दिनों में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। जांच का कार्य कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम वेयरहाउस में किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ईवीएम वेयरहाउस में मोबाइल फोन, कैमरा सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप मशीनों की जांच कर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, सब रजिस्ट्रार खलीलाबाद राजेश कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages