बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के पूर्व छात्र मुकेश निषाद ने SSC CGL परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनका चयन आयकर विभाग में सुपरिंटेंडेंट पद पर हुआ है। परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7000 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
मुकेश निषाद ने उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2019 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की थी। विद्यालय में अध्ययन के दौरान भी वे मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र रहे।
उनकी सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर विनय शुक्ल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुकेश की उपलब्धि विद्यालय, उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्या शशि प्रभा त्रिपाठी ने भी मुकेश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:
Post a Comment