<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 8, 2026

ओटीपी बताकर हैक किया मोबाइल, साइबर थाना टीम ने सभी ऐप और डाटा किया रिकवर


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। साइबर थाना बस्ती पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित के हैक किए गए मोबाइल फोन तथा यूट्यूब, जीमेल समेत लगभग सभी ऐप की आईडी और डाटा को पूरी तरह रिकवर कर पीड़ित को दोबारा एक्सेस उपलब्ध कराया। पुलिस की इस कार्रवाई पर पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर कुलदीप यादव के नेतृत्व में साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर थाना बस्ती टीम को मामले की जांच सौंपी गई थी।

पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात साइबर ठग ने यूट्यूब मोनेटाइजेशन के नाम पर पीड़ित से संपर्क कर जीमेल का ओटीपी हासिल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल फोन में मौजूद लगभग सभी ऐप और संबंधित खातों को हैक कर लिया। मामले में साइबर क्राइम थाना बस्ती में केस संख्या 83/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

साइबर थाना के विशेषज्ञों ने तकनीकी जांच करते हुए पीड़ित के लॉस्ट ऐप, खातों और डाटा को पूरी तरह रिकवर किया तथा संबंधित आईडी का एक्सेस पीड़ित को वापस दिलाया। कार्रवाई के बाद पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

- पुलिस अधीक्षक ने की अपील

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें। पुलिस ने यह भी बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी ठगी की धनराशि वापस कराने के प्रयास किए जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages