बड़हलगंज (गोरखपुर)। थाना बड़हलगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त संजय यादव पुत्र जयनाथ यादव, ग्राम रामनगर डुमरी, थाना बड़हलगंज का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामशिव यादव ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
मामले में थाना बड़हलगंज में मुकदमा अपराध संख्या 403/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 351(3) में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रामशिव यादव, कांस्टेबल चालक राकेश कुमार यादव और कांस्टेबल अमलेश यादव शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment