<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 29, 2026

निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर, प्रधानाध्यापकों को दिए दिशा-निर्देश

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को थाना खास हर्रैया स्थित ब्रह्मदेव इंद्रमती त्रिपाठी महिला पीजी कॉलेज में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक आयोजित हुई। खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद के नेतृत्व में हुई बैठक में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और विद्यालयों की शैक्षिक प्रगति की समीक्षा की गई।


बैठक में प्रधानाध्यापकों को संदर्शिका और टीएलएम के प्रभावी उपयोग के साथ कमजोर विद्यार्थियों के लिए कैचअप शिक्षण को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। निपुण तालिका में विद्यार्थियों की प्रगति का नियमित अंकन तथा निपुण प्लस एप के माध्यम से लगातार आकलन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बीईओ ने विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति के साथ उनके समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। समग्र प्रगति पत्र को अद्यतन रखने तथा प्री-प्राइमरी शिक्षा को निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी के नियमित शैक्षिक उपयोग तथा डिजिटल रजिस्टर को अद्यतन रखने की समीक्षा की गई। अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों से जोड़कर सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा मध्यान्ह भोजन योजना, ऑपरेशन कायाकल्प, बालिका शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, समावेशी शिक्षा और विद्यालयों की वित्तीय प्रगति समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। प्रधानाध्यापकों को योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एआरपी मनोज कुमार मिश्र, रवीश कुमार मिश्र, राजीव शुक्ल, काशीराम वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम सागर वर्मा, मंत्री राम पियारे समेत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी और ब्लॉक के प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages