<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 29, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत गांव-गांव पहुंची पुलिस, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों, महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं से संवाद किया।
पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल आयोजित कर लोगों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 चिकित्सा सहायता, 1098 बाल सहायता और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहा और केएसएन पब्लिक स्कूल, महिला थाना पुलिस ने मधुकुंज तिराहा, मेंहदावल बाईपास और समय माता मंदिर, धनघटा पुलिस ने किठुरी व कटार मिश्र, महुली पुलिस ने वीनर्स एकेडमी, मेंहदावल पुलिस ने नायक टोला, बखिरा पुलिस ने बभनी चौराहा तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने पुनया, सेवाईपार और गोरीराय में जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं छात्राओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Pages