<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 29, 2026

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मेहदावल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपहृता को भी बरामद कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने थाना मेहदावल में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने धारा 137(2) और 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की। मंगलवार को मेहदावल पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र विनोद निवासी गोनहा डीह, थाना बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर को सोनौरा मोड़, सिद्धार्थनगर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामवशिष्ठ और कांस्टेबल शुभम कुमार वर्मा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages