गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को बालक की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसका 10 वर्षीय पुत्र सुबह घर से कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा। तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा संख्या 807/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रयास करते हुए बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, कांस्टेबल अतीक अहमद और कांस्टेबल आशुतोष राजभर शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment