<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 29, 2026

अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, गोरखनाथ के दो अपराधी दुराचारी घोषित


गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोरखनाथ क्षेत्र के दो आरोपियों को दुराचारी घोषित किया गया है। पुलिस ने दोनों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनकी ‘ख’ प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली है।
पुलिस के अनुसार, रामपुर नयागांव निवासी सुरेन्द्र निषाद पुत्र स्व. देवीलाल के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी का माल रखने, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना खजनी, सहजनवां और गोरखनाथ के मामले शामिल हैं।
इसी क्रम में थाना गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर जप्ति टोला, विकास नगर निवासी रजत चौधरी पुत्र जनार्दन चौधरी की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 से 2026 तक गोरखनाथ, चिलुआताल और शाहपुर थानों में मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुण्डा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि दोनों के आपराधिक इतिहास और गतिविधियों को देखते हुए निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages