<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 29, 2026

विक्रमजोत में शिक्षक संघ का अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न, रज्जू प्रसाद बने अध्यक्ष


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई विक्रमजोत का अधिवेशन एवं निर्वाचन मंगलवार को विक्रमजोत के निकट एक निजी हाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में शैक्षिकोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला संयोजक देवेन्द्र वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा और शिक्षक दोनों ही चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। संगोष्ठी को विजय प्रकाश चौधरी, महेश मास्टर, राम भरत वर्मा, चंद्रभान चौरसिया आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पर्यवेक्षक डॉ. दुर्गा प्रसाद सिंह एवं चुनाव अधिकारी राज नारायण त्रिपाठी की देखरेख में ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन कराया गया। सर्वसम्मति से रज्जू प्रसाद कन्नौजिया को अध्यक्ष, महेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार यादव को मंत्री, विश्व दीपक मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा राधेश्याम वर्मा को संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर बालिस्टर सिंह, लक्ष्मी कांत, श्रवण कुमार सिंह, ब्रिज बिहारी वर्मा एवं प्रतिभा निर्वाचित हुईं। संगठन मंत्री पद पर महेंद्र कुमार, संजय कुमार वर्मा, सुखराज एवं विनोद कुमार तथा प्रचार मंत्री पद पर अवनीश यादव एवं उदयभान विश्वकर्मा सिंह निर्वाचित हुए। एकाउंटेंट पद पर राम सुरेश वर्मा और ऑडिटर पद पर राम नरेश का चयन हुआ। संरक्षक पद की जिम्मेदारी महेंद्र कुमार पांडेय एवं परशुराम को सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रताप नारायण चौधरी, शोभाराम वर्मा, ज्ञानदास कन्नौजिया, हरिमूर्ति वर्मा, विजय कन्नौजिया, राघवेंद्र वर्मा, भारत राम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages