वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का तथ्यों के आधार पर परीक्षण किया जाए और कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
भूमि एवं अन्य विवादों के मामलों में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायत की गंभीरता और प्रकृति के अनुरूप प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात संवेदनशीलता से सुनकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

No comments:
Post a Comment