<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

गांधीनगर में हरीश द्विवेदी का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का बस्ती शहर में देर रात तक स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में गांधीनगर में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रामायण रघुनाथ सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन के प्रति उनका समर्पण, सरल व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगी।
स्वागत कार्यक्रम में बनकटी मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदम्बा शुक्ल, ओमप्रकाश शुक्ला, डॉ. आरपी शुक्ला, जनार्दन शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, रामवृक्ष, सुनील पाण्डेय, बब्लू दूबे, राजेन्द्र चौधरी, अरविंद गुरु, सर्वेश चौधरी, शमीम अहमद सिद्दीकी, अभय सिंह, अभिषेक सिंह, शुभम, रवींद्र पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, सीपी राज, गुड्डू गौड़, शैलेंद्र चौधरी, रामजन्म चौधरी, रामकिशोर चौधरी, फूलचंद चौधरी, दीपक शर्मा, उमेश शर्मा, राहुल चौधरी, दीपचंद शर्मा, सुजीत सिंह छोटू, भूपेश कुमार, वीरेंद्र यादव, अवधेश शुक्ला, अरुणेश शुक्ला, राम सिधारे निषाद, घनश्याम शुक्ला, राम दास शुक्ला, रामकेश भारती, तुफानी निषाद सहित भाजपा के अनेक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages