<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

इं. राजेश कुमार श्रीवास्तव बने पेंशनर्स कल्याण संस्था के मंडल उपाध्यक्ष


बस्ती। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, बस्ती मंडल के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता इं. राजेश कुमार श्रीवास्तव को संस्था के बस्ती मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यकारिणी सदस्य जलालुद्दीन कुरैशी की सहमति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
इं. राजेश कुमार श्रीवास्तव के मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। विजय प्रताप पाल, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, गौरी शंकर, लाल चंद्र वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से संस्था के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages