<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 1, 2026

विदेश भेजने के नाम पर रकम लेने और धमकी देने का आरोप, एसपी से शिकायत


बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अकेला कुबेरपुर निवासी आकाश पुत्र लालमन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुकरौली निवासी सपा नेता पप्पू यादव और उनके भाई प्रिंस यादव पर विदेश भेजने के नाम पर रकम लेने, पासपोर्ट अपने पास रखने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई तथा अपनी रकम व पासपोर्ट वापस दिलाने की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, आकाश मजदूरी कर जीवन-यापन करता है। आरोप है कि जुलाई 2025 में पप्पू यादव और प्रिंस यादव ने उसे विदेश भेजने की बात कही और इसके लिए रुपये लिए। पीड़ित के मुताबिक, उसके बैंक खाते से अलग-अलग तारीखों में गूगल-पे के जरिए 3,000, 20,000, 30,000, 50,000 और 12,000 रुपये लिए गए। इसके अलावा एक लाख रुपये नकद देने का भी दावा किया गया है।
आकाश का आरोप है कि 12 जनवरी 2026 को वह अपने खर्च पर लखनऊ पहुंचा, जहां से हैदराबाद होते हुए बेंगलुरु गया। वहां एयरपोर्ट पर उसे अंतिम समय में वीजा देकर विमान में बैठाया गया। 16 जनवरी को मलेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर कथित तौर पर उसे जानकारी हुई कि उसे टूरिस्ट वीजा पर भेजा गया है। इसके बाद चार दिन में वह अपने खर्च पर वापस भारत लौट आया।
पीड़ित के अनुसार, भारत में लखनऊ, हैदराबाद और बेंगलुरु की हवाई यात्रा में भी उसका करीब 35 हजार रुपये खर्च हुआ। वापस लौटने के बाद उसने संबंधित लोगों से रकम और पासपोर्ट वापस मांगा। आरोप है कि उसका पासपोर्ट अपने पास रखते हुए कागज में जल्दबाजी में बदलाव हो जाने की बात कही गई और दोबारा विदेश भेजने का आश्वासन दिया गया।
आकाश का कहना है कि जनवरी 2026 से वह अपनी रकम और पासपोर्ट वापस पाने के लिए परेशान है। आरोप है कि रुपये और दस्तावेज मांगने पर उसे जानमाल की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा पासपोर्ट और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment

Pages