गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में यूनिवर्सिटी गेट के सामने से लापता हुए दो बालकों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। दोनों बालकों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त को एक व्यक्ति अपने परिजनों के इलाज के लिए बच्चों के साथ गोरखपुर आया था। परिजन ने दोनों बालकों को पंत पार्क, यूनिवर्सिटी गेट के सामने बैठाया और दवा लेने राज आई हॉस्पिटल चला गया। वापस लौटने पर दोनों बालक वहां नहीं मिले। इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों बालकों को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment