<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 14, 2026

हिंदी हमारी संस्कृति और स्वाभिमान की पहचान : शिवम दुबे

- सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विशेष व्याख्यान


गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। हिंदी विषय के प्रवक्ता शिवम दुबे ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक महत्व एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता से परिचित कराया।

शिवम दुबे ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी चेतना, संस्कृति और पहचान है। उन्होंने हिंदी की विकास-यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संस्कृत, पालि, प्राकृत, अपभ्रंश एवं अवहट्ट से लेकर विभिन्न क्षेत्रीय भाषिक रूपों और बोलियों के विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिंदी का गौरव हजारों वर्षों की भारतीय भाषिक परंपरा और असंख्य साहित्यकारों के योगदान का परिणाम है।

प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि दूसरी भाषाओं का ज्ञान हमारी शक्ति है। विद्यार्थियों को अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाएँ सीखनी चाहिए, लेकिन अपनी भाषा को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का भ्रम नहीं पालना चाहिए। उन्होंने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य निखिल पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राम केवल शर्मा सहित विद्यालय परिवार के आचार्य-आचार्या एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हिंदी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages