<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 23, 2026

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी थाना बहराइच का अर्धवार्षिक निरीक्षण


गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर अशोक कुमार सिंह ने जीआरपी थाना बहराइच का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी आलोक सिंह की मौजूदगी में हुए निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने थाने के अभिलेखों, सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार और कार्यालय का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। साथ ही थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी को लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।
महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। महिला कर्मचारी से कार्यों की जानकारी लेते हुए महिला यात्रियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसके बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग, वेटिंग हॉल और सीसीटीवी कैमरों का गहन निरीक्षण किया गया। आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना प्रभारी को अलर्ट मोड में रहने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं ज्वलनशील पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दंगा नियंत्रण उपकरणों को सक्रिय एवं तैयार रखने को कहा गया।

No comments:

Post a Comment

Pages