वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। स्काउट भवन सभागार में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड ट्रेनर कार्यशाला का उद्घाटन स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य डॉ. वीके वर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउट बच्चों और युवाओं में अनुशासन की भावना विकसित करता है। बिना अनुशासन के जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना कठिन है।
प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, गोल मार्केट लखनऊ के मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश तथा प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड संजय सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला उपाध्यक्ष स्काउट गाइड बस्ती अनूप कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में संपन्न हो रहा है।
कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों को स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, बीपी सिक्स, साइन, सैल्यूट और स्काउट मोटो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में एडल्ट रिसोर्स आयुक्त डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुषमा यादव, लीडर ट्रेनर डॉ. कुलदीप सिंह, प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय सहित अजय कुमार वर्मा, अमर चन्द वर्मा, राजीव शरण चौधरी, श्रुति त्रिपाठी, अनूप सिंह, दीपक प्रजापति, प्रमोद यादव, नंदिनी, गरिमा, जया पाण्डेय, रानी सिंह, खुशबू सहित अनेक प्रशिक्षकों की सहभागिता रही।

No comments:
Post a Comment