<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 19, 2026

डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, तीन पदों पर जीत

- यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की। एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद के लिए यश डबास ने 24,576 मत प्राप्त कर एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को पराजित किया। मीणा को 22,523 वोट मिले। सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी को 21,650 मत मिले, जबकि संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद का परिणाम इस चुनाव का प्रमुख आकर्षण रहा। निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। एबीवीपी के इशु मौर्य को 16,910 और एनएसयूआई के वीर छत्रथ को 4,313 वोट मिले।

परिणामों के साथ डूसू के चार सदस्यीय केंद्रीय पैनल में एबीवीपी के तीन प्रतिनिधि चुने गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास ने छात्रों से जुड़े मुद्दों, कॉलेजों और पीजी आवासों की सुरक्षा व्यवस्था पर काम करने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।


चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में समर्थकों के बीच उत्साह देखा गया। डूसू चुनाव में एबीवीपी की तीन पदों पर जीत और निर्दलीय प्रत्याशी की उपाध्यक्ष पद पर सफलता ने इस बार के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम को खास बना दिया है।

No comments:

Post a Comment

Pages