<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

वसुंधरा रेलवे कॉलोनी में चला कचरा पृथक्करण जागरूकता अभियान


वाराणसी। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत वाराणसी मंडल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वसुंधरा रेलवे कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा पृथक्करण एवं चार प्रकार के डस्टबिन के सही उपयोग को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) अभिनव पाठक के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान कॉलोनीवासियों को गीला, सूखा, सैनिटरी तथा विशेष/खतरनाक कचरे को अलग-अलग निर्धारित डस्टबिन में रखने की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने से उसके वैज्ञानिक निस्तारण में सुविधा होती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, वाराणसी एवं बनारस तथा सफाई मित्रों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही रेलवे कॉलोनी को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
अभियान का उद्देश्य रेलवे कॉलोनियों में कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा चारों डस्टबिन का सही उपयोग करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Pages