<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 24, 2026

स्वर्णकार समाज व सर्राफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ


शाहगंज, जौनपुर। स्वर्णकार समाज शाहगंज-जौनपुर एवं सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों और सर्राफा कारोबारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान ‘जय नरहरी’ और ‘सोनार एकता जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री, ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश श्रीमती ज्योति सोनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज अपनी मेहनत, हुनर और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। समाज की प्रगति के लिए एकजुटता, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती जरूरी है।

कार्यक्रम में विनीत सेठ, रवि सर्राफ, व्यापार मंडल शाहगंज के जिला तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, राकेश वर्मा, संदीप सोनी, अनुराग सेठ, महेंद्र सेठ और विनोद सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का पुष्पमाला और शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी में सचिन कुमार वर्मा अध्यक्ष, चैतन्य प्रकाश स्वर्णकार महासचिव, अनुज सेठ कोषाध्यक्ष और रवि आर्य सचिव बनाए गए। वहीं मनोरम सेठ, प्रदीप सेठ, अशोक सेठ, विवेक सोनी, शशांक सोनी और देवव्रत सेठ को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उज्ज्वल सेठ, विष्णु सेठ, अमर सेठ, आशीष सेठ, शिवम सेठ और सौरभ सेठ मंत्री बनाए गए।

इसी प्रकार सर्राफा एसोसिएशन शाहगंज में जन्मेजय सोनी अध्यक्ष, रितेश आर्य महासचिव, अभिषेक सेठ कोषाध्यक्ष और महेंद्र वर्मा विधि सलाहकार चुने गए। साजन सेठ एवं तपन सोनी को सचिव तथा अम्बरीश आर्य, विजय सेठ, गया प्रसाद सेठ, नरेंद्र सेठ, अभिषेक सेठ एवं सुशील सेठ (बागी) को उपाध्यक्ष बनाया गया। रमेश मोदनवाल, पारितोष आर्य (प्रिंस) और आलोक सोनी को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शपथ ग्रहण के बाद पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सदस्यों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर समाजहित में कार्य करेगी। वहीं सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages