<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 10, 2026

पत्रकार हितों की लड़ाई को धार देगा उपज, जिले में नई कार्यकारिणी गठित


बस्ती। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) ने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बस्ती जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया है। गुरुवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों को एक मंच पर लाने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।
बैठक का संयोजन प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत और प्रभावी संगठन समय की आवश्यकता है। उपज पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के साथ ही उनके अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार जल्द ही मंडल के अन्य जिलों में भी किया जाएगा। संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में उपज की जिला इकाइयों का गठन शीघ्र प्रस्तावित है।
प्रदेश सचिव ने बताया कि अक्टूबर माह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें देशभर के पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाएगा।
यह बनी नई कार्यकारिणी : महेंद्र तिवारी को संयोजक, जितेंद्र यादव को सह संयोजक, रमेश चंद्र मिश्रा को जिलाध्यक्ष, नवनीधि पांडेय, दिनेश कुमार पांडेय, लवकुश सिंह, संदीप यादव और दिलीप सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। देवेंद्र पांडेय को महामंत्री, राज प्रकाश को मंत्री, जय प्रकाश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष तथा पारस नाथ मौर्य, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष नारायण मिश्र, अनिल श्रीवास्तव और अमर वर्मा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्य : अनिल सिंह, संदीप शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, रजनीश त्रिपाठी, सद्दाम हुसैन, श्रीकांत शुक्ला, बबुंदर यादव, राधे कृष्ण द्विवेदी, सुमित जायसवाल, रत्नेश पांडेय (पंकज), राज कुमार शुक्ला, लव कुश यादव, विकास चौधरी, सुनील सोनी, अरुण कुमार, आकाश शुक्ला, एसपी श्रीवास्तव, कपीश मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय और श्रीराम दूबे को बनाया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages