बस्ती। चकबंदी विभाग में चैनमैन के पद पर कार्यरत लगभग 55 वर्षीय कृष्णमनी का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 14 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे महरीपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजनों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
कृष्णमनी का अंतिम संस्कार कुआनो नदी स्थित मूड़घाट पर किया गया। उनके पुत्र संदीप कुमार ने मुखाग्नि दी। कृष्णमनी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

No comments:
Post a Comment