<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 18, 2026

गणेश प्रतिमा पंडालों और विसर्जन मार्गों की डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था


गोरखपुर। गणेश उत्सव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजघाट तथा कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं को भी देखा।
इसके बाद अधिकारियों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल और संबंधित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम और एसएसपी ने निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी, पुलिस अधीक्षक नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थानाध्यक्ष राजघाट सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages