<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 18, 2026

डा. मारूफ अली बने अल्पसंख्यक विभाग यूपी के सलाहकार


बस्ती। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव डा. मारूफ अली को विभाग का सलाहकार नामित किया है।
डा. मारूफ अली के सलाहकार नामित होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, बाबूराम सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, डा. आलोक रंजन वर्मा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जयन्त चौधरी, मो. रफीक खां, ब्रजेश आर्य, राकेश पाण्डेय, गिरजेश पाल, अनिल भारती, अतीउल्ला सिद्दीकी, सद्दाम हुसेन, अलीम अख्तर, शमसुद्दीन, डा. बदरे आलम, डा. मो. हुसेन, सरवर अली अंसारी, नियाज अहमद, शौकत अली नन्हू, डा. जमील अहमद, जलाल अहमद, रियाज अहमद खान, अतीत अहमद और मो. हाशिम सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डा. मारूफ अली के अनुभव और सक्रियता से अल्पसंख्यक विभाग के संगठनात्मक कार्यों को मजबूती मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages