<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 18, 2026

समयसीमा में पूरे हों विकास कार्य, गुणवत्ता से समझौता नहीं : मंडलायुक्त

- लंबित परियोजनाओं का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश, पात्रों तक समय से पहुंचे योजनाओं का लाभ


बस्ती। मंडल में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर शुक्रवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराए जाएं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाए। लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से देरी के कारणों की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में पीएम सूर्यघर योजना, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा, एंबुलेंस एवं सिटी स्कैन सेवा, दुग्ध मूल्य भुगतान, दिव्यांग पेंशन, जल निगम, फैमिली आईडी, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यटन विकास, ऑपरेशन कायाकल्प, अंडा उत्पादन, मुख्यमंत्री शादी अनुदान, प्रोजेक्ट अलंकार, नई सड़कों के निर्माण, मुख्यमंत्री विवाह योजना और ओडीओपी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की नियमित निगरानी के साथ फील्ड स्तर पर स्थलीय सत्यापन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लगातार प्रगति सुनिश्चित करें।

बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्सना, संतकबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, जयकेश त्रिपाठी, बलराम सिंह, वन संरक्षक रंगराजू टी., मुख्य अभियंता विद्युत विजय कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जल निगम सौरभ सुमन, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, उप निदेशक समाज कल्याण राम कुमार चौरसिया, संयुक्त कृषि निदेशक रामबचन राम, संयुक्त आयुक्त उद्योग गौरव मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages