<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 13, 2026

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को जीआरपी ने दबोचा

- बलिया स्टेशन की महाबीरी लाज वाली गली से मोतिहारी का 23 वर्षीय वांछित गिरफ्तार


गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना बलिया की टीम ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के चकनिया गांव निवासी रूपेश साहनी पुत्र रामलाल साहनी, उम्र करीब 23 वर्ष, के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना बलिया में मुकदमा अपराध संख्या 54/2026 के तहत बीएनएस की धारा 87, 137(2), 115, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 में मुकदमा दर्ज है। वह मुकदमे में वांछित चल रहा था।

पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया रवि रत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में 13 सितंबर को जीआरपी थाना बलिया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर महाबीरी लाज वाली गली से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

- सूरत से ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी मुलाकात

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और पीड़िता (काल्पनिक नाम) के माता-पिता गुजरात के सूरत में आसपास की कंपनियों में नौकरी करते थे। इसी दौरान उसकी पीड़िता से मुलाकात हुई और वह उससे प्रेम करने लगा। आरोपी के अनुसार, कुछ दिन पहले वह पीड़िता व उसके माता-पिता के साथ सूरत से मुजफ्फरपुर तक ट्रेन से यात्रा कर रहा था। बलिया रेलवे स्टेशन पर वह पीड़िता को लेकर उतर गया और दूसरी ट्रेन से हाजीपुर चला गया। वहां उसने पीड़िता से शादी कर ली तथा उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

आरोपी ने बताया कि वह कानूनी सलाह लेने और मुकदमे के संबंध में बलिया स्थित अपने अधिवक्ता से मिलने आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

- गिरफ्तारी करने वाली टीम

उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल, कांस्टेबल यशवंत सरोज और कांस्टेबल अनूप कुमार की टीम ने कार्रवाई की।

No comments:

Post a Comment

Pages