संतकबीरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र के प्रस्तावित थाना बखिरा निरीक्षण के दृष्टिगत रविवार को क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में हुए निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के रख-रखाव और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
सीओ ने थाना परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। आगामी निरीक्षण के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment